राज्य और केंद्र सरकारों से अनुमोदन के बाद बुधवार से मुंबई मे लोकल ट्रेन, केंद्रीय कर्मचारियों के अलावा अदालतों, बैंकों, रक्षा, आयकर, सीमा शुल्क और अन्य फील्ड में कार्यरत लोगों के लिए शुरू हो रही है। रेलवे मंत्री ने कहा है कि महाराष्ट्र में कल से रेलवे 350 लोकल ट्रेनें चलाएगा।
राज्य सरकार के कर्मचारी, जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग, केंद्र सरकार के कर्मचारी, बैंकों को कर्मचारी, अदालत, रक्षा, इनकम टैक्स, कस्टम, पोस्टल सर्विसेज, राज भवन आदि विभागों से जुड़ें लोगों को यात्रा की इजाजत होगी। आम लोगों के लिए फिलहाल लोकल ट्रेनें शुरू नहीं हो रही हैंं।
महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे से केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, उच्च न्यायालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों को लोकल ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।
महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए सोमवार को सरकार ने प्रदेश में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया। महाराष्ट्र कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है।