कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के बाद से देश के अलग अलग राज्यों में जानवरो का अवैद्य रूप से शिकार करने की घटना बहुत तेज़ी से बढ़ती दिखाई दे रही है। इसके पीछे का अहम कारण स्थानीय लोगो का घर पर रहना है।
अफसरों और प्राधिकारियों को टिप देने वाला स्थानीय लोग अपने घर में बंद है जिसका फायदा उठाकर शिकारी निश्चिंत होके शिकार कर रहे है। सबसे ज़्यादा अवैद्य शिकार के केस बिहार और असम से आये। शिकार बनने वाले जानवरो में भारतीय गैंडा सबसे ऊपर है जिसके सींग के लिए उनका शिकार किया जाता है।