सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। आज सीबीआई एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर सकती है। वहीं मामले की जांच करने के लिए मुंबई गए जांच अधिकारी सहित बिहार पुलिस के चार अधिकारी वापस राज्य लौट आए हैं। माना जा रहा है कि गुरुवार को सीबीआई की टीम गुरुवार बिहार पुलिस से इस मामले से जुड़ी डिटेल ले सकती है। दूसरी ओर उच्चतम न्यायालय में दिशा सालियान और सुशांत मामले के आपस में जुड़े होने को लेकर याचिका दाखिल की गई है।
मुंबई से वापस लौटे बिहार पुलिस के चार अधिकारी
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करने के लिए मुंबई गए जांच अधिकारी सहित बिहार पुलिस के चार अधिकारी वापस राज्य लौट आए हैं। वहीं आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी अब भी मुंबई में क्वारंटीन में हैं।