बिहार में कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बुरे हालात को मद्देनजर रखते हुए लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में पूरी तरह से लॉकडाउन करने का ऐलान किया है। बिहार 16 जुलाई से 31 जुलाई तक लॉकडाउन में रहेगा। बिहार में अब तक 20,000 से ज़्यादा कोरोना के मरीज हो गए हैं और नए केस 1,432 मिले हैं। लॉकडाउन के तहत ज़रूरी चीज़ें खुली रहेंगी जैसे कि खाने-पीने का सामान, पीने का पानी सप्लाई होता रहेगा और सब्जियां सुबह और शाम को मिलेंगी।
इस लॉकडाउन में नीतीश कुमार ने प्राइवेट और सार्वजनिक दोनों गाड़ियों को बाधित कर दिया जाएगा। इसी के साथ बिहार के सभी बॉर्डर भी बंद रहेंगे। बिहार के अस्पताल पूरी तरह से खुले होंगे। रेस्टोरेंट को खुला रखने की अनुमति है लेकिन सिर्फ होम डिलीवरी ही की जा सकेगी। लॉकडाउन में सभी बड़ी इंडस्ट्री को बंद कर दिया जाएगा। लोगों को घरों में रहना होगा, जैसे पहले की तरह वह लॉकडाउन में रहा करते थे। 16 दिन का यह लॉकडाउन रहेगा।