अगर बीमारियां हमारे शरीर में हैं तो स्वस्थ होने की शक्ति भी इसी शरीर में छिपी है। तरीके पता हों तो ज्ञानेन्द्रियों पर नियंत्रण ही शारीरिक या मानसिक अवसाद से निकलने की कारगर विधि है। कोरोना काल में आत्म नियंत्रण और आत्मिक शक्ति की जरूरत तो सभी को है ही, योगासन से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इस समय खुद का ख्याल रखने के लिए जरूरी भी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। आज से हर रोज आपको बताएंगे प्रमुख योगासन, विधि और उसके फायदे। आज आपको बता रहे हैं प्राणायाम के बारे में।
प्राणायाम शब्द प्राण+आयाम से मिलकर बना है। प्राण का आशय जीवन से है और आयाम से मतलब आदान-प्रदान करना है अर्थात् जीवन के लिए सांसों का आदान-प्रदान आवश्यक है।