नेपाल की तरफ से बिहार के बॉर्डर पर फायरिंग हुई। एक युवक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए । दो लोगों की हालत गंभीर है। जानकीनगर बिहार के सीतामढ़ी जिले में आता है। डीजी कुमार राजेश चंद्रा ने कहा- यह आपसी विवाद का मामला है। रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी है।
सीमा के पास कुछ लोग खेत में काम रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से फायरिंग की गई। फायरिंग में जानकीनगर लालबन्दी निवासी 25 साल के विकेश कुमार राय की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं। दो लोगो की हालत गंभीर है। सभी को सीतामढ़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।