नेपाल के मुख्यमंत्री के.पी. ओली का कहना है कि भगवान राम एक नेपाली थे।
नेपाल से भारत का रिश्ता अब बिगड़ता हुआ नज़र आ रहा है। क्योंकि नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. ओली अपने बयानों से भारत को नीचा दिखा रहे हैं। इस बार नेपाल के प्रधानमंत्री ने भगवान राम पर सवाल खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि भगवान राम एक नेपाली थे, जो कि नेपाल के अयोध्या के थे ना कि भारत के अयोध्या के। उन्होंने इस बात को कहते हुए ज़रा भी नहीं सोचा और भारत की संस्कृति और आस्था पर वार कर दिया।
के. पी ओली यहीं नहीं रुके उन्होंने नेपाल की मीडिया को यह बयान दिया कि भारत ने अब तक एक नकली अयोध्या और नकली राम का रचना कर रखी है। जबकि असली राम नेपाल के थे और उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी मानते हैं कि सिता को हमने भारतीय राम को सौंपा था लेकिन ऐसा नहीं है हमने नेपाल के राम को अपनी सीता सौंपी थी। उनका कहना है कि भारत एक नकली राम का गुणगान गाता है। जबकि असली राम नेपाल के थे और एक असली अयोध्या नेपाल में स्थित है।