कानपुर के बिकारू गांव में 2 जुलाई को पुलिसकर्मियों पर फायरिंग एक गिरफ्तारी के दौरान हुई थी। जिसमें 8 पुलिसकर्मी शहादत हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने इस फायरिंग में साथ देने वालों की तलाश जारी कर दी थी और इनके लीडर विकास दुबे का एनकाउंटर तक कर दिया। अब इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें से शशीकांत नामक अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा है।
शशिकांत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने छानबीन करके विकास दुबे के घर से ए.के-47 और 17 कारतूस बरामद किए हैं। और इसी के साथ शशिकांत के घर से एक रायफल भी पुलिस के हाथ लगी है। बिकारू गांव का रहने वाला है शशिकांत और आसानी से उसी गांव में पकड़ा गया। इन सभी चीज़ों पर प्रशांत कुमार जो कि एक पुलिस ऑफिसर है उन्होंने बयान दिया है। पुलिस पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने इस मामले में छह लोगों का एनकाउंटर कर दिया है, और उनके घरों को पूरी तरह सील किया हुआ है।