असम में चल रही अफ़्रीकी स्वाइन फीवर की बिमारी ने 10 जिलों में अभी तक करीब 14465 सुअरो की जान ले ली है। यह आंकड़ा तीजी से बढ़ता जा रहा है। जहा एक तरफ देश में कोरोना जैसे महामारी फैली हुई है वही दूसरी तरफ असम में अफ़्रीकी स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
बीमारी को फैलने से रोकने के लिए सर्कार पूरी कोशिश कर रही है। असम के पशुपालन मंत्री, अतुल बोरा ने सुअरो के शवो को गहराई में दफ़न करने की सलाह दी है। केंद्र के अनुसार ऐसी बीमारी का देश में यह पहला मामला है।